पवन सिंह का ‘पुदीना ए हसीना’ आज भी उड़ा देता है गर्दा,देखा गया 37 करोड़ से ज्यादा…

पवन सिंह का ‘पुदीना ए हसीना’ आज भी उड़ा देता है गर्दा,देखा गया 37 करोड़ से ज्यादा…
ख़बर को शेयर करे

नई दिल्ली। भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का 2021 में आया गाना ‘पुदीने ऐ हसीना’ यूट्यूब पर आज भी जमकर धमाल मचा रहा है। इस गाने को यूट्यूब पर 37 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। फैंस को माही श्रीवास्तव के साथ पवन सिंह की केमिस्ट्री काफी पसंद आई थी। इस कारण ही फैन्स इस गाने को आजतक खूब पसंद करते हैं।

‘पुदीना ऐ हसीना’ को पवन सिंह और अनुपमा यादव ने गाया है। गाने के बोल कुन्दन पांडे और अर्जुन अकेला ने लिखे हैं। इस जोशीले गाने के म्यूजिक डायरेक्टर प्रियांशु सिंह हैं। इसे यूट्यूब पर वेव म्यूजिक द्वारा अपलोड किया गया है. यूट्यूब व्यूज के मामले में पवन सिंह का यह गाना कई रिकॉर्ड तोड़ चुका है। पवन सिंह ने लगभग सभी ए-लिस्टर निर्देशकों और अभिनेताओं के साथ काम किया है। उनके ढेर सारे फैन्स हैं, जो सोशल मीडिया पर अपने पसंदीदा स्टार को फॉलो करना पसंद करते है।

पवन सिंह के गानों की लिस्ट में तीसरे नंबर
पवन सिंह का गाना ‘ले लो पुदीना’ यूट्यूब पर हमेशा ही ट्रेंडिंग म्यूजिक में बना रहता है। यह गाना पवन के सबसे ज्यादा व्यूज गानों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री का यह पहला गाना था, जिसने बहुत ही कम समय में 1 बिलियन के आंकड़े पार करने का रिकॉर्ड बनाया था।

पुदीना के बहाने पहुंचे गर्लफ्रेंड से मिलने
स गाने में पवन सिंह ठेले पर पुदीना बेचते हुए अपनी प्रेमिका की गली में जाते हैं। दरअसल, लॉकडाउन की वजह से पवन सिंह अपनी गर्लफ्रेंड से मिल नहीं पा रहे होते। ऐसे में वह अपने एक दोस्त से कहते हैं कि उनका अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने का बहुत मन है। इसके बाद उनका दोस्त पुदीना बेचने के बाद उनकी गर्लफ्रेंड के गली में ले जाता है।

इसे भी पढ़े   मानहानि केस में कंगना को बड़ी राहत,हाईकोर्ट ने 14 जुलाई को बठिंडा कोर्ट में पेशी से दी छूट

‘लॉलीपॉप लागेलू’ से फेमस हुए पवन सिंह
बता दें कि पवन सिंह सालों पहले अपने चार्टबस्टर ट्रैक ‘लॉलीपॉप लागेलू’ से मशहूर हुए थे। यह गाना ऑल टाइम फेवरेट है और इस हद तक मशहूर है कि यह गाना लगभग सभी शादियों में बिना चूके बजाया जाता है। इस गाने को पहली बार 2015 में वेव म्यूजिक द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किया गया था।


ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *