CPI(M) नेता सुभाष मुंडा की हत्या के विरोध में आज रांची बंद,हत्याकांड की जांच के लिए SIT का गठन

CPI(M) नेता सुभाष मुंडा की हत्या के विरोध में आज रांची बंद,हत्याकांड की जांच के लिए SIT का गठन
ख़बर को शेयर करे

झारखंड। झारखंड की राजधानी रांची में बुधवार शाम को अज्ञात हमलावारों ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) CPI(M) के नेता सुभाष मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी। वो अपने कार्यालय में बैठे थे तभी बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। सुभाष मुंडा की हत्या को लेकर आदिवासियों में काफी आक्रोश है। घटना के विरोध मे आदिवासी समुदाय के लोग देर रात तक सड़कों पर विरोध प्रदर्शन और आगजनी की। वहीं, आज रांची बंद का आह्वाहन किया गया है।

सुभाष मुंडा की हत्या के विरोध में प्रदर्शन
हत्या के विरोध में रांची बंद
आदिवासी समुदाय ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

बड़े आंदोलन की चेतावनी
CPI(M) नेता सुभाष मुंडा की हत्या को लेकर आदिवासी समुदाय के लोगों ने 12 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। आक्रोशित लोग सुभाष की हत्या के विरोध में रांची में जमकर विरोध-प्रदर्शन कर रहें हैं। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है तो कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया है। गुरुवार को राजधानी रांची में बंद का आह्वाहन किया गया है। सुभाष मुंडा का पार्थिव शरीर दलादली पहुंचा है। यहां सड़क पर शव को रखकर प्रदर्शन किया जा रहा है। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

सुभाष मुंडा को दफ्तर में मारी गोली
रांची SP नौशाद आलम ने घटना के संबंध में बताया कि रांची के दलादली इलाके में घटना को अंजाम दिया गया। सुभाष मुंडा जब अपने कार्यालय में बैठे थे तभी बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उनहें मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़े   रेप का आरोपी अरेस्ट,नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाया,अगवा करने का प्रयास

जांच के लिए SIT का गठन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन घटना के संबंध में DGP से बात की और जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। घटना की जांच के लिए SIT का गठन कर दिया गया है। बता दें सुभाष मुंडा मांडर से विधानसभा चुनाव लड़े थे। वो बड़े जमीन कारोबारी भी थे। रातू, नगड़ी समेत रांची के कई इलाको में करोड़ों की जमीन पर उनका काम चल रहा है। पुलिस ने आशंका जताई है कि इस हत्याकांड के पीछे जमीन विवाद भी हो सकता है। पुलिस परिवारवालो से पूछताछ कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।


ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *