‘ऑपरेशन टनल’ पर कांग्रेस के ट्वीट पर बढ़ा बवाल,BJP बोली-तुम्हारी राजनीतिक कब्र…

‘ऑपरेशन टनल’ पर कांग्रेस के ट्वीट पर बढ़ा बवाल,BJP बोली-तुम्हारी राजनीतिक कब्र…
ख़बर को शेयर करे

नई दिल्ली। 28 नवंबर 2023 का दिन ऐतिहासिक रहा। 17 दिन से फंसे मजदूर भारत माता की जय कहते हुए बाहर निकले तो उनके साथ पूरा भारत मुस्कुरा उठा। लेकिन इससे पहले कांग्रेस ने एक तस्वीर ट्वीट की। कटाक्ष था जिसे भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने निशाने पर लिया। जवाब में लिखा- जवाब जनता देगी तुम्हें तुम्हारी राजनीतिक कब्र में भेज कर।

राजनीतिक कब्र क्यों?
अजय आलोक ने कांग्रेस की सोच पर प्रहार किया। उन्होंने लिखा-हमारे श्रमिक कर्मवीर ज़िंदगी की जंग लड़ के बाहर आ रहे हैं सुरंग से,ये जान के उदासी छा गई होगी कॉंग्रेसियों पे,लेकिन जो क्रूर मजाक किया हैं ना उसका जवाब जनता देगी तुम्हें तुम्हारी राजनीतिक कब्र में भेज कर।

यूजर्स बोले-इसलिए ये हाल
इससे पहले अजय आलोक ने एक्स पोस्ट पर लोगों से एक साधारण सा सवाल पूछा। सवाल किया- 41 मजदूरो की ज़िंदगी पे इतना क्रूर मजाक जो करता हैं उसको क्या कहना चाहिए ? इस पर लोगों ने राजनीति से परे होकर सोचने की सलाह कांग्रेस को दी। लिखा-इन्होंने हमेशा से देश का मजाक उड़ाया हैं…इनको 41 मजदूर को कोई चिंता नहीं इनको सिर्फ देश के प्रधानमंत्री को नीचा दिखाने का ठेका ले रखा हैं। तो किसी ने लिखा- तभी इनका ये हश्र है।

क्या था कांग्रेस का पोस्ट?
कांग्रेस ने एक्स पोस्ट पर एक तस्वीर साझा की। इमेज में प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिकृति थी। टनल की ओर देखते पीएम हरा झंडा दिखाते दिख रहे थे। इसके साथ ही कांग्रेस ने …साहेब के दर्शन हो जाए जैसा टेक्स्ट लिखा। यही टेक्स्ट उन पर उल्टा पड़ गया और लोग उनकी नीयत पर सवाल उठाने लगे।

इसे भी पढ़े   महिलाएं ऑफिस संभाल रहीं,1 साल में 14 हजार पुरुषों ने जॉब छोड़ा

400 घंटे बाद निकले मजदूर
17 दिन बाद अंधेरी सुरंग से बाहर आने की खुशी शासन प्रशासन, मजदूरों, उनके परिवारों के चेहरे पर साफ दिखी। हर मुमकिन कोशिश की गई उन्हें बचाने की थी। 12 नवंबर से ही देश विदेश के विशेषज्ञों से सलाह मशविरा किया जा रहा था। अत्याधुनिक तकनीकों के जरिए मजदूरों तक जरूरी सामान पहुंचाए गए। उन्हें खुश रखने की कोशिश लगातार की जाती रही। यही वजह है कि विदेशी मीडिया भी आज भारत सरकार की तारीफों के पुल बांध रहा है। मुश्किल रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए किए गए प्रयासों को सराह रहा है।


ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *