अगले सोमवार से सावन की शुरुआत सर्वार्थ सिद्धि योग में,घर में रुद्राभिषेक कराने से होगा जबर्दस्‍त लाभ

अगले सोमवार से सावन की शुरुआत सर्वार्थ सिद्धि योग में,घर में रुद्राभिषेक कराने से होगा जबर्दस्‍त लाभ
ख़बर को शेयर करे

नई दिल्ली। सावन का महीना 22 जुलाई से आरंभ हो रहा है। सावन के पहले दिन ही सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इस योग में सावन का शुभारंभ होना बेहद शुभ माना जा रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग में सावन सोमवार का व्रत रखने से आपको शिवजी की परम कृपा का लाभ होगा और आपके सुख में वृद्धि होगी। तो आइए देखते हैं सर्वार्थ सिद्धि में व्रत रखने का महत्‍व और लाभ।

सावन के महीने का आरंभ इस साल सर्वार्थ सिद्धि योग में होगा। सावन की शुरुआत 22 जुलाई से और समापन 19 अगस्‍त को होगा। मनोकामना पूर्ति और धन लाभ पाने के लिए यह योग बहुत ही प्रभावशाली माना जाता है। सावन में रुद्राभिषेक करवाने का बहुत महत्‍व माना जाता है। कुछ लोग मनोकामना पूर्ति के लिए मंदिर में या फिर पंडितजी के माध्‍यम से भगवान शिव का रुद्राभिषेक करवाते हैं। अगर आप भी काफी समय से भगवान शिव का रुद्राभिषेक करवाने के बारे में सोच रहे हैं तो इस साल सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ अवसर इस कार्य के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं सावन में सर्वार्थ सिद्धि योग का महत्‍व और सोमवार का व्रत रखने के लाभ।

सावन में सर्वार्थ सिद्धि योग का महत्‍व
सर्वार्थ सिद्धि योग का महत्‍व ज्‍योतिष में बहुत खास माना जाता है। इस योग में किया गया कोई भी महत्‍वपूर्ण कार्य अभीष्‍ट फल प्रदान करने वाला माना जाता है। सावन के पहले ही दिन ही सर्वार्थ सिद्धि योग में भगवान शिव की पूजा की जाएगी। ऐसे में भक्‍तों को पूजा का फल शीघ्र ही प्राप्‍त होगा और शिव कृपा का विशेष लाभ होगा। सर्वार्थ सिद्धि योग का संबंध मां लक्ष्‍मी से माना गया है। इस शुभ योग में अच्‍छे कार्य करने और पूजापाठ करने वाले पर मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होती हैं और आपके जीवन में तरक्‍की के नए रास्‍ते खोलती हैं।

इसे भी पढ़े   17 दिनों बाद टनल से आई जोरदार आवाज,'जय माता दी' के नारों से गूंजी सुरंग,रेस्क्यू टीम

सावन सोमवार के व्रत का महत्‍व
सावन का महीना शिवजी की पूजा के लिए सबसे खास होता है। दरअसल भगवान विष्‍णु के योग निद्रा में चले जाने से सृष्टि का कार्यभार भगवान शिव ही संभालते हैं। सावन में भोले बाबा की पूजा करने से वे बहुत जल्‍द प्रसन्‍न हो जाते हैं और आपको शुभ फल प्रदान करते हैं। सावन सोमवार की पूजा में बेलपत्र, भांग, धतूरा, शहद, कच्‍चे चावल, गंगाजल और कच्‍चे दूध का होना सबसे जरूरी माना जाता है। भगवान शिव को ये वस्‍तुएं सबसे प्रिय मानी जाती हैं। इन चीजों से भगवान शिव का अभिषेक करने से आपकी हर इच्‍छा पूर्ण होगी और वे जल्द आपसे प्रसन्‍न होंगे।

सावन में रुद्राभिषेक करवाने के लाभ सावन में रुद्राभिषेक करवाने का महत्‍व सबसे खास माना जाता है। सावन के पूरे महीने में भगवान शिव प्रसन्‍न मुद्रा में रहते हैं, इसलिए इस समय में रुद्राभिषेक करवाना सबसे अच्‍छा माना जाता है। सावन में घर पर रुद्राभिषेक करवाना सबसे शुभ माना जाता है। अगर आप अपने घर पर इसका आयोजन नहीं कर सकते तो मंदिर में करवाना भी उत्‍तमफलदायी माना जाता है।


ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *