समाजवादी पार्टी की पदयात्रा में उमड़े कार्यकर्ता

समाजवादी पार्टी की पदयात्रा में उमड़े कार्यकर्ता
ख़बर को शेयर करे

वाराणसी । समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित ‘देश बचाओ देश बनाओ’ पदयात्रा का काशी में दूसरे चरण का आगाज हो चुका है। सपा संरक्षण स्‍व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दीपदान के बाद यह पदयात्रा आज 23 नवंबर को सुबह दस बजे रथयात्रा चौराहा से गुरूबाग, कमच्छा, भेलूपुर, सोनारपुरा, शिवाला व अस्सी होते हुए बीएचयू सिंह द्वार पर मालवीय जी के प्रतिमा तक जाएगी। इसके साथ ही पूर्वांचल में समाजवादी पार्टी की ओर से सपा की नीतियों और संकल्‍पों को जन जन तक पहुंचाने की तैयारी की गई है। 

इसके पूर्व सपा संरक्षक रहे स्व मुलायम सिंह यादव के जयंती पर सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा राजघाट स्थित भैसासुर घाट रविदास घाट पर पच्चीस हजार दीपक जलाकर दीपदान किया गया। 30 फीट की फोटोयुक्त रंगोली बनाई गई जो लोगों के आकर्षक का केंद्र था। पूरा घाट दीपों से जगमग कर रहा था। जिसमें नेताजी के चित्र को दर्शाया गया था। इसके साथ ही भैसासुर घाट पर भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता इकट्ठा थे। नेताजी मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए सपाजनों ने दीपदान किया। उनके द्वारा बताए गए पद चिन्हों पर चलने एवं समाजवादी आंदोलन को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

दीपदान के बाद देश बचाओ देश बनाओ समाजवादी पदयात्रा का शुभारंभ हुआ जो भैंसासुर घाट से आरंभ होकर मुकिमगंज, विशेश्वरगंज, मैदागिन, कबीरचौरा होते हुए बेनियाबाग स्थित राजनारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाप्त हुआ। पदयात्रा में सैकड़ों की संख्या में शामिल सपाजन मुलायम सिंह यादव अमर रहें व जब तक सूरज चांद रहेगा नेता जी का नाम रहेगा आदि नारे लगा रहे थे।

इसे भी पढ़े   धन दोगुना करने के नाम पर साढ़े सात लाख की ठगी

पदयात्रा के प्रभारी अभिषेक यादव ने बताया कि यह पदयात्रा लगभग 200 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर चुका है। इस पदयात्रा का उद्देश्य समाजवादी पार्टी के जनकल्याण नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। इसके साथ ही वर्तमान भाजपा सरकार की कुनीतियों को जनता के बीच रखना है। 

दीपदान व पदयात्रा में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, पूर्व प्रत्याशी दक्षिणी विधानसभा किशन दीक्षित, पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी, पूर्व प्रत्याशी उत्तरी विधानसभा अशफाक अहमद डब्लू, पूर्व प्रत्याशी कैंट विधानसभा पूजा यादव, जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट, महानगर महासचिव जितेंद्र यादव, राजू यादव, राज बहादुर पटेल, इरशाद अहमद, दिलशाद अहमद, अजय चौधरी, जावेद रफी, सुभाष पाल, अखिलेश यादव, इंजीनियर अनिल कुमार, अशोक नायक, मुमताज अहमद, लल्लू यादव, सत्य नारायण यादव सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।


ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *