सत्येंद्र जैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया,भड़के केजरीवाल

सत्येंद्र जैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया,भड़के केजरीवाल
ख़बर को शेयर करे

नई दिल्ली | दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन जो बीते 9 महीने से ज्यादा वक्त से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं, उन्हें आज अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी को लेकर अब आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार पर हमलावर है। आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे तानाशाही बताया है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘जो इंसान जनता को अच्छा इलाज और अच्छी सेहत देने के लिए दिन-रात काम कर रहा था, आज उस भले इंसान को एक तानाशाह मारने पर तुला है। उस तानाशाह की एक ही सोच है- सबको खत्म कर देने की, वो सिर्फ “मैं” में ही जीता है। वो सिर्फ खुद को ही देखना चाहता है।’

केजरीवाल ने आगे लिखा, ‘भगवान सब देख रहे हैं, वो सबके साथ न्याय करेंगे। ईश्वर से सत्येंद्र जी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। भगवान उन्हें इन विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति दें।’


ख़बर को शेयर करे
इसे भी पढ़े   21वीं सदी में भारत-US का द्विपक्षीय संबंध महत्वपूर्ण, दोनों सहयोगी नहीं बल्कि अहम साझीदार-कर्ट कैंपबेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *