कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के बेटे भाजपा में शामिल, BBC विवाद पर छोड़ी थी पार्टी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के बेटे भाजपा में शामिल, BBC विवाद पर छोड़ी थी पार्टी
ख़बर को शेयर करे

नई दिल्ली | कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी भाजपा में शामिल हो गए हैं। अनिल ने BBC विवाद के बाद कड़ा विरोध जताया था और कांग्रेस से मतभेद के बाद पार्टी छोड़ दी थी।

अनिल एंटनी को आज भाजपा मुख्यालय में केरल प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन लेकर पहुंचे। बता दें कि अनिल एंटनी ने केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के सोशल मीडिया संयोजक के पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने पीएम मोदी और गुजरात दंगों पर बनी विवादास्पद बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर एक ट्वीट किया था, जिसके बाद पार्टी में विवाद हो गया था।

अनिल एंटनी को आज भाजपा नेता पीयूष गोयल और वी मुरलीधरन और पार्टी की केरल इकाई के प्रमुख के सुरेंद्रन ने एक औपचारिक कार्यक्रम में पार्टी की सदस्यता दिलाई। सदस्यता ग्रहण करने के बाद अनिल एंटनी ने संवाददाताओं से कहा कि हर कांग्रेस कार्यकर्ता का मानना ​​है कि वे एक परिवार के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन मेरा मानना ​​है कि मैं कांग्रेस के लिए काम कर रहा था।” उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम से काफी प्रभावित हुआ हूं।


ख़बर को शेयर करे
इसे भी पढ़े   शशि थरूर ने जारी किया चुनावी घोषणापत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *