झूला झूल रही थी लड़की,तभी हुआ कुछ ऐसा कि जोर-जोर से लगी चिल्लाने…हर किसी को किया हैरान
नई दिल्ली। झूला झूलने का शौक तो बहुत लोगों को होता है, लेकिन साथ ही बड़े झूलों पर जरा सी लापरवाही जान जोखिम में डाल सकती है। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हैं।
झूले में फंसे लड़की के बाल
चाकू से काटकर छुड़ाए गए बाल
वीडियो देख थम जाएंगी सांसे
बाल खोलकर झूले पर बैठी थी लड़की
यहां एक पेरिस व्हील (आकाश झूला) पर एक लड़की मजे से झूला झूल रही थीं, लेकिन इसी दौरान अचानक वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। झूला काफी ऊपर हवा में था। झूले को रोका गया तो पता चला कि उसके बाल झूले की मशीनरी में फंस गए हैं। यह देख वहां मौजूद हर कोई हक्का बक्का रह गया।
इस दौरान लड़की दर्द की वजह से जोर-जोर से चीख रही थीं। इसके बाद फौरन ही लोग ऊपर पहुंचे और लड़की की मदद की। पहले उन्होंने लड़की के बालों को पहिये से सुलझाने की कोशिश की, लेकिन जब इसमें कामयाब नहीं हुए। इसके बाद चाकू से उसके बाल काटकर मशीन से छुड़ाया गया।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसके देखकर हर कोई शॉक्ड है। वायरल वीडियो गुजरात के खंभालिया के एक मेले के दौरान का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार यहां गणेश चतुर्थी पर लोक मेला लगा था, जिसमें लड़की घूमने आई थी। इस दौरान उसके साथ ये घटना हुई।
वीडियो पर लोगों के कमेंट्स
इस वीडियो को amazingdwarka नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर लोग तरह तरह के कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों ने इसे लड़की की हालत पर चिंता जताई, तो कुछ ने इसे लापरवाही बताया। एक यूजर ने लिखा, “बाल तो संभालने थे न, खुले कर क्यों ऊपर चढ़ गई।” दूसरे यूजर ने लिखा, “भगवान करें, वो लड़की ठीक हो।” वहीं एक अन्य यूजर ने ये भी कहा कि नया डर अनलॉक हो गया।