लिफ्ट में लड़की को छेड़ रहा था मनचला,फिर ऐसी पड़ी मार कि नानी याद आ गई
नई दिल्ली। राह चलते लड़कियों को छेड़ने वाले मनचले बहुत मिल जाते हैं और अब लड़कियां इतनी कमजोर नहीं कि छेड़खानी किए जाने पर चुप बैठ जाएं। इंटरनेट पर एक लिफ्ट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है,जिसमें एक लड़के को वहीं मौजूद लड़की के साथ बतमीजी करते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद जो होता है, वो इस लड़के को जिंदगी भर याद रहेगा।
सोशल मीडिया पर लड़की के साथ छेड़खानी करने का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो किसी लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे से रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो में देख सकते हैं कि एक लड़की लिफ्ट के अंदर आती है, जहां एक लड़का पहले मौजूद होता है। ये लड़का लगातार लड़की को घूरता रहता है और अगले ही पल इसके पास जाकर उसे छेड़ने भी लगता है, यहां तक ये लड़का,लड़की के कंधे पर हाथ भी रख लेता है। लड़की का गुस्सा तब सातवें आसमान पर पहुंच जाता हैं और वो लड़के को थप्पड़ मार देती है। इसके बाद लड़की,लड़के की जमकर कुटाई करती है।
लड़की ने लड़के को कूट डाला
वीडियो में आपने देखा कि लड़की, छेड़खानी करने वाले लड़के की ऐसी धुनाई करती है कि वो जिंदगी भर ऐसी गिरी हुई हरकत करने की जुर्रत नहीं करेगा। वायरल हो रहे इस वीडियो को ट्विटर पर “LockerRoomLOL” नाम की आईडी से शेयर किया गया है। इस सीसीटीवी फुटेज को अब तक लगभग 2 लाख व्यूज मिल चुके हैं और 6 हजार से अधिक लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है। यूजर्स इस लड़की की बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स ने पोस्ट पर कमेंट करके कहा है कि लड़कियों को ऐसे मनचले लड़कों को ऐसे ही मजा चखाना चाहिए।