सपा की नीतियों के बारे में दी ये अहम जानकारी

सपा की नीतियों के बारे में दी ये अहम जानकारी
ख़बर को शेयर करे

वाराणसी | सपा की ओर से नियुक्त निकाय चुनाव प्रभारियों ने महापौर के दावेदारों का साक्षात्कार लिया। इस दौरान 18 दावेदारों से बातचीत की गई और विवरण लिया गया। शुक्रवार को सर्किट हाउस में हुई समीक्षा बैठक में चुनाव प्रभारी डॉ. आरके वर्मा व जाहिद बेग ने महापौर, पार्षद और चेयरमैन पद के दावेदारों से बातचीत की। 

इस दौरान प्रभारियों ने समाजवादी पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने का संदेश दिया। चुनाव प्रभारी डॉ. आरके वर्मा ने कहा कि मैनपुरी की जनता ने संदेश दे दिया है। आरोप लगाया कि भाजपा ने किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वायदा किया था, लेकिन आमदनी तो नहीं बढ़ी बल्कि फसलों की लागत खर्च जरूर दोगुनी हो गई है। बैठक में निवर्तमान जिला अध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, मनोज राय धूपचंडी, वीरेंद्र सिंह, अब्दुल समद अंसारी, डॉ. बहादुर सिंह यादव, आनंद मौर्य आदि शामिल रहे।


ख़बर को शेयर करे
इसे भी पढ़े   हाथरस की बिटिया को मिला इंसाफ! मुख्य आरोपी संदीप दोषी करार; रामू, रवि और लवकुश बरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *