IPL में सबसे ज्यादा बार ‘जीरो’ पर आउट हुआ है ये दिग्गज भारतीय कप्तान

IPL में सबसे ज्यादा बार ‘जीरो’ पर आउट हुआ है ये दिग्गज भारतीय कप्तान
ख़बर को शेयर करे

नई दिल्ली। भारत के एक दिग्गज क्रिकेटर और कप्तान के नाम आईपीएल में ऐसा रिकॉर्ड दर्ज है,जिसे जानकर फैंस को भरोसा ही नहीं होगा। एक बल्लेबाज के लिए क्रिकेट में सबसे शर्मनाक बात बिना कोई रन बनाए आउट हो जाना होती है। भारत का एक धाकड़ कप्तान और क्रिकेटर ऐसा भी है, जो IPL में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट हुआ है। IPL में इस शर्मनाक रिकॉर्ड को अपने नाम पर दर्ज करने वाले इस दिग्गज भारतीय कप्तान का नाम फैंस को पता चलेगा तो उन्हें बहुत हैरानी होगी।

IPL में सबसे ज्यादा बार ‘जीरो’ पर आउट हुआ है ये दिग्गज भारतीय कप्तान
भारत के दिग्गज कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने का रिकॉर्ड है। मुंबई इंडियंस और टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल में सबसे ज्यादा 14 बार जीरो के स्कोर पर आउट हुए हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा बार शून्य के स्कोर पर आउट होने के मामले में रोहित शर्मा और मनदीप सिंह टॉप पर काबिज हैं। रोहित शर्मा और मनदीप सिंह आईपीएल में सबसे ज्यादा 14 बार जीरो के स्कोर पर आउट हुए हैं।

IPL में सबसे ज्यादा बार ‘जीरो’ पर आउट होने वाले बल्लेबाज

  1. रोहित शर्मा – 14
  2. मंदीप सिंह – 14
  3. पीयूष चावल – 13
  4. हरभजन सिंह – 13
  5. पार्थिव पटेल – 13
  6. अजिंक्य रहाणे – 13
  7. अंबाती रायडू – 13
  8. दिनेश कार्तिक – 13
  9. राशिद खान – 12
  10. सुनील नरेन – 12

मुंबई इंडियंस का पहला मैच 2 अप्रैल को
बता दें कि 31 मार्च से IPL 2023 सीजन का आगाज होने जा रहा है। IPL 2023 में मुंबई इंडियंस को अपना पहला मैच 2 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलना है। मुंबई इंडियंस उम्मीद कर रही होगी कि जोफ्रा आर्चर अपने शानदार लय में रहे जिससे रिकॉर्ड पांच बार की चैंपियन टीम पिछले सत्र के खराब प्रदर्शन को पीछे छोड़ कर खिताब के लिए मजबूत दावा पेश कर सके। मुंबई इंडियंस की टीम 2022 में 14 मैचों में चार जीत के अंतिम स्थान पर रही थी। टीम आईपीएल के 15 सत्र में पहली बार अंतिम स्थान पर रही थी। मुंबई का खराब प्रदर्शन उनके कप्तान के सबसे खराब सत्र के साथ-साथ हुआ। आईपीएल के इतिहास में यह पहली बार हुआ था जब रोहित ने सत्र में एक भी पचासा नहीं लगाया। वह इस दौरान 19.14 की औसत से 268 रन ही बना सके।

इसे भी पढ़े   ब्रेकिंग न्यूज:माफिया अतीक अहमद और अशरफ की फायरिंग में मौत

IPL 2023 के लिए मुंबई इंडियंस की टीम
रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, जोफ्रा आर्चर, टिम डेविड, मोहम्मद अरशद खान, रमनदीप सिंह, ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुमार कार्तिकेय, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल, कैमरून ग्रीन, झाए रिचर्ड्सन, पीयूष चावला, डुआन जॉनसन, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, राघव गोयल।


ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *