सहारनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा माँ की मौत और पुत्र की हालत नाजुक

सहारनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा माँ की मौत और पुत्र की हालत नाजुक
ख़बर को शेयर करे

 शामली | शामली जनपद में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। रिश्तेदारी से अपने घर लौट रही बाइक सवार महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं घायल युवक को कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। 

गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव पेलखा निवासी रितु (45) अपने पुत्र आकाश के साथ रिश्तेदारी में आई थी। वापस लौटते समय दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। जिससे रितु और उसका पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। 

वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पहुंची। इसके बाद पुलिस दोनों को अस्पताल लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 

थाना प्रभारी के अनुसार दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर चलती हुई बाइक का संतुलन बिगड़ गया था, जिस कारण यह सड़क हादसा हुआ है।


ख़बर को शेयर करे
इसे भी पढ़े   नंबर प्लेट की जगह गाड़ी पर लिखवाया ठाकुर,पुलिस ने हजारों की चलान थमाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *