तिरंगे वाली साड़ी,सिर पर केसरिया दुपट्टा और हाथ में भारत का झंडा,सीमा हैदर का नया लुक

तिरंगे वाली साड़ी,सिर पर केसरिया दुपट्टा और हाथ में भारत का झंडा,सीमा हैदर का नया लुक
ख़बर को शेयर करे

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान दोनों ही मुल्क आजादी का जश्न मना रहे हैं। पूरा भारत स्वतंत्रता दिवस की मस्ती में डूबा है। इसी बीच अपने प्यार के लिए पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर भी आजादी के रंग में रंग गई है। हिंदुस्तानी रंग में रंगी सीमा हैदर ने तिरंगा फहराकर खूब भारत माता की जय के नारे लगाए। तिरंगे रंग की साड़ी में सीमा हैदर ने एक वीडियो भी शेयर किया है।

सीमा हैदर का नया वीडियो आसा सामने
तिरंगे रंग की साड़ी में देशभक्ति गाने पर बनाया वीडियो

भारत जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाए नारे
नए वीडियो में सीमा ने हाथों में तिरंगा थामा हुआ है। तिरंगे रंग की साड़ी पहने हुए सीमा हैदर बहुत खुश नजर आ रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में देशभक्ति गीत ‘आजादी को चली बहाने दीवानो की टोलियां’ चल रहा है। वीडियो में सीमा हैदर बड़ी ही शान से तिरंगे को हाथों में लेकर फहराते हुए नजर आ रही है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।

रविवार को फहराया तिरंगा
रविवरा को सीमा हैदर का नया लुक सामने आया था। गले में तिरंगा वाला दुपट्टा, सिर पर जय माता दी की चुन्नी पहनकर सीमा ने सचिन के घर की छत पर पूरे जोश के साथ तिरंगा फहराया था। इस खास मौके पर सीमा हैदर हिंदुस्तानी लुक में आजादी के रंग में रंगी नजर आई। तिरंगे रंग की साड़ी पहनकर सीमा हैदर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान गाया। इस मौके पर सचिन और पाकिस्तान से आई सीमा के चार बच्चे और सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह भी मौजूद रहे। इस मौके पर सीमा ने भारत जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

इसे भी पढ़े   यूसीसी को लेकर अपना मत तय करेगा मुस्लिम पर्सनल बोर्ड,बुलाई बड़ी बैठक;19 लाख लोग दे चुके हैं राय

प्रेग्नेंसी पर क्या बोली सीमा?
सीमा हैदर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा,”मेरी प्रेग्नेंसी की बात चल रही है,इस पर मैं कुछ नहीं कहना चाहूंगी, क्योंकि ये मेरा निजी मामला है। ये बात नहीं कहना चाहूंगी कि प्रेग्नेंसी है या नहीं है। ज्यादा बोलूंगी तो नजर लग जाती है। ये बात न की जाए। ये मेरा निजी मामला है।


ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *