Homeराज्य की खबरेंजब चलती स्कूटी पर नहाने लगी लड़की,देखकर सभी हैरान,Video Viral होने के...

जब चलती स्कूटी पर नहाने लगी लड़की,देखकर सभी हैरान,Video Viral होने के बाद लड़के ने मांगी माफी

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर नया ट्रेंड सेट करने और वायरल होने के चक्कर में आजकल लोग कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। आज युवाओं पर रील का खुमार इस कदर हावी है कि कुछ करने से पहले दो बार भी नहीं सोचते। अब महाराष्ट्र के एक लड़का-लड़की का वीडियो चर्चा में बना हुआ है जो तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में स्कूटी पर सवार एक लड़की और लड़का बीच सड़क पर सरेआम नहा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूटी पर लड़का आगे ड्राइविंग सीट पर बैठा है और लड़की पीछे बैठी है। चलती स्कूटी पर दोनों नहाते नजर आ रहे हैं। लड़की बाल्टी से पानी निकालते हुए कभी अपने ऊपर तो कभी लड़के के ऊपर पानी डाल रही है। वहीं वीडियो में ‘चुभती जलती गर्मी का मौसम आया’ गाना बज रहा है। इसे देखने के बाद ऐसा लग रहा है मानो दोनों इसका मजा ले रहे हों। लेकिन दोनों को ऐसे देखकर लोग दांतों तले उंगली चबाने पर मजबूर हो गए। वहीं वीडियो में कुछ लोग उनकी हरकर पर हंसते दिखाई दे रहे हैं।

मामले में कार्रवाई की मांग
इंटरनेट पर छाया यह वीडियो महाराष्ट्र के उल्हास नगर का बताया जा रहा है। वीडियो को WeDeserveBetterGovt के ट्विटर अकाउंट से शेयर करते हुए मामले में कार्रवाई करने की मांग की गई है। वीडियो शेयर करते हुए लिखा है-‘यह उल्हासनगर है, क्या मनोरंजन के नाम पर इस तरह की बकवास की अनुमति है? यह वाक्या व्यस्त रहने वाले उल्हासनगर सेक्टर-17 के मुख्य सिग्नल पर हुआ है।’ इस दौरान यूजर ने वीडियो को सोशल मीडिया से हटाने के साथ ही सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

इसे भी पढ़े   हाईकोर्ट :नाबालिग हिंदू लड़की को भगाने के आरोपी को मिली जमानत

यूजर के ट्वीट का जवाब देते हुए ठाणे पुलिस ने मामले में कार्रवाई की बात करने की बात कही। उन्होँने कहा,’आपकी सूचना को आवश्यक कार्रवाई के लिए ठाणे के ट्रैफिक कंट्रोल रूम को सूचित कर दिया गया है।’

कौन है वायरल हो रहा शख्स?
वीडियो में दिख रहा शख्स मुंबई का एक यूट्यूबर आदर्श शुक्ला है। यूट्यूबर ने टू-व्हिलर चलाते समय हेलमेट पहनने के यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर मुंबई पुलिस से माफी मांगी है। उन्होंने अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी में कहा,’एक वीडियो जिसमें मैं नहाते समय एक्टिवा चला रहा हूं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि ऐसा करते समय मैंने हेलमेट नहीं पहना था और यही मेरी सबसे बड़ी गलती थी।’ आदर्श शुक्ला ने कि वह नियमों का पालन नहीं करने पर जुर्माना भरने के लिए तैयार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img