काशी विश्वनाथ मंदिर से सटे गेट के पास छत से गिरने से युवक की मौत
वाराणसी | विश्वनाथ मंदिर से सटे गेट नंबर एक ढूंढीराज के पास एक लड़का सुबह छत से गिर गया। क्षेत्र के लोगों को इस घटना के बारे में कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत अस्पताल भिजवाया।
सूचना के मुताबिक लड़के की मौत हो गई शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस छानबीन कर रही है। दशाश्वमेघ पुलिस आसपास के CCTV फुटेज से पता करने की कोशिश कर रही है।