30 हजार KM..4 महाद्वीप,फूड डिलीवरी करने सिंगापुर से अंटार्कटिका पहुंच गई महिला

30 हजार KM..4 महाद्वीप,फूड डिलीवरी करने सिंगापुर से अंटार्कटिका पहुंच गई महिला
ख़बर को शेयर करे

नई दिल्ली। फूड डिलीवरी के कई अजीबोगरीब मामले सामने आ जाते हैं। इन दिनों एक महिला चर्चा में है क्योंकि इसने फूड डिलीवरी का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। सिंगापुर की रहने वाली इस महिला ने अपने ग्राहक को भोजन देने के लिए अंटार्कटिका तक की दूरी तय कर डाली। महिला का यह कारनामा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

डिलीवरी कंपनी से संपर्क किया
दरअसल, इस महिला का नाम मानसा गोपाल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह आईडिया महिला के दिमाग में काफी पहले से था। इसके लिए महिला ने फ़ूड डिलीवरी कंपनी फ़ूड पांडा से संपर्क किया और उसने होने पूरे विचार को कंपनी के सामने रख दिया। कंपनी ने सोचा कि यह आइडिया सही है और इस पर काम शुरू हो गया। उधर महिला इसके लिए तैयार ही थी।

30 हजार किमी का सफर तय
हालांकि बताया गया कि महिला अपने इस अंटार्कटिक अभियान के लिए धन जुटाने की कोशिश कर रही थी और वह इसे प्रायोजित करने के लिए एक ब्रांड चाहती थी। इसके बाद उसे ब्रांड से भी सकारात्मक जवाब मिल गया। महिला ने यह यात्रा शुरू की और 30 हजार किमी का सफर तय करके चार महाद्वीपों को पार करते हुए सिंगापुर से अंटार्कटिका पहुंच गई।

यात्रा का वीडियो शेयर किया
इसे अब तक की दुनिया की सबसे लंबी फूड डिलीवरी बताई जा रही है। मानसा गोपाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अंटार्कटिका में भोजन पहुंचाने की अपनी यात्रा का एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो जमकर शेयर हो रहा है। लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

इसे भी पढ़े   मां के टोकने से परेशान छात्र ने नस काटकर की आत्महत्या! लिखा-सॉरी मम्मी पापा

ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *