वाराणसी में फिर मिला सड़क किनारे बोरे में शव,हत्या की आशंका

वाराणसी में फिर मिला सड़क किनारे बोरे में शव,हत्या की आशंका

वाराणसी। वाराणसी में 48 घंटे के भीतर दूसरी बार सड़क किनारे बोरे में भर कर फेंका हुआ शव मिला है। ताजा मामला चौबेपुर क्षेत्र का है। ग्राम सभा गौरा कलां से कमौली रोड पर शनिवार को सड़क किनारे एक बुजुर्ग का शव बोरे में भर कर फेंका पड़ा दिखाई दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। बुजुर्ग के सीने सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे। इसे लेकर उनकी हत्या की आशंका जताई गई है।

rajeshswari

शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा
ग्रामीणों की सूचना पर चौबेपुर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चौबेपुर थाने की पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग की उम्र 60 साल से ज्यादा प्रतीत हुई है। वह इनर और पैंट पहने हुए हैं।

शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, ग्रामीणों का कहना था कि बुजुर्ग की हत्या कहीं और करने के बाद शव यहां लाकर फेंका गया है।

1 दिसंबर को मिले शव की शिनाख्त हुई
बीती 1 दिसंबर को करौंदी स्थित आईटीआई कॉलेज के समीप नाले में बोरे में भर कर फेंके गए शव की शिनाख्त बड़ी पियरी निवासी मोंटी यादव के तौर पर हुई है। मोंटी के भाई गोलू के अनुसार वह पांच दिन से घर नहीं आया था। चाय-पान की दुकान चलाने वाला मोंटी मनबढ़ किस्म का था। उसके खिलाफ लूट सहित अन्य आरोपों में दो मुकदमे भी दर्ज थे।

शव की शिनाख्त होने के बाद आज पुलिस उसका पोस्टमार्टम कराएगी। मोंटी के सिर पर वार करके उसकी हत्या की गई थी। हत्या कब, कहां और क्यों की गई, शव करौंदी लाकर कैसे फेंका गया, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

इसे भी पढ़े   बीएचयू के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *