जैन धर्म का प्रमुख त्योहार महावीर जयंती,पूजा-विधि और महत्व

जैन धर्म का प्रमुख त्योहार महावीर जयंती,पूजा-विधि और महत्व

नई दिल्ली। भगवान महावीर के जन्म का उत्सव मनाने के लिए महावीर जयंती मनाई जाती है। भगवान महावीर जैन धर्म के अंतिम आध्यात्मिक लीडर थे। जैन धर्म का प्रमुख त्योहार महावीर जयंती है। हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर महावीर जयंती मनाई जाती है।

rajeshswari

महावीर जयंती डेट-
इस साल 14 अप्रैल,गुरुवार को महावीर जयंती मनाई जाएगी। इस पर्व को जैन समुदाय के लोग बड़े ही धूम- धाम से मनाते हैं।

भगवान महावीर
भगवान महावीर का जन्म 6वीं शताब्दी ईसा पूर्व में बिहार में हुआ था। भगवान महावीर का जन्म जन्म रानी त्रिशला और राजा सिद्धार्थ से हुआ था। 30 वर्ष की आयु में उन्होंने सबकुछ छोड़कर आध्यात्मिक मार्ग अपना लिया।

भगवान महावीर के संस्कार-
अहिंसा
सत्य
ईमानदारी
ब्रह्मचर्य (शुद्धता)
गैर-भौतिक चीजों से दूरी
महावीर जयंती कैसे मनाई जाती है

महावीर जयंती का पावन पर्व बड़े ही हर्षो- उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन भगवान महावीर की मूर्ति के साथ जूलूस निकाला जाता है और धार्मिक गीत गाए जाते हैं।

इसे भी पढ़े   नहीं थम रही बाजार में गिरावट,सेंसेक्स 57,000 तो निफ्टी 17,000 के नीचे गिरकर हुआ बंद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *