राहुल गांधी सहित कांग्रेस के इन नेताओं ने जताया पीएम मोदी की मां के निधन पर दुख

राहुल गांधी सहित कांग्रेस के इन नेताओं ने जताया पीएम मोदी की मां के निधन पर दुख

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर दुख जताया और परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन का शुक्रवार को तड़के अहमदाबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 100 वर्ष की थीं। हीराबेन को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों के चलते बुधवार को सुबह अहमदाबाद के ‘यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’में भर्ती कराया गया था।

rajeshswari

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने ट्वीट किया, ‘‘श्रीमती हीराबेन मोदी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। नरेन्द्र मोदी जी के प्रति गहरी संवेदना है। दुख की इस घड़ी में पूरे परिवार के प्रति हमारी संवेदना है।’’

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा,‘‘प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी की माताजी श्रीमती हीरा बा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस मुश्किल समय में, मैं उन्हें और उनके परिजनों के लिए अपनी गहरी संवेदनाएं और प्यार व्यक्त करता हूं।’’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा,‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माता जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान दें एवं मोदी जी और उनके परिवार के समस्त सदस्यों को पीड़ा के इन क्षणों में साहस दें। ओम शांति!’’

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया,‘‘माननीय प्रधानमंत्री जी को मातृ शोक का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। माँ का जाना जीवन से मुख्य आधार स्तंभ के ढह जाने जैसा होता है। एक ऐसी क्रिया,जिसकी शून्यता सदैव अनुभव होती है।’’उन्होंने कहा,‘‘इस शोक की घड़ी में ईश्वर मोदी जी, उनके परिवारजनों को साहस और माता जी की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे।’’

इसे भी पढ़े   Kamal Nath के चैलेंज को Shivraj Singh Chouhan के मंत्री ने किया स्वीकार

इनके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला,आनंद शर्मा और अन्य नेताओं ने भी प्रधानमंत्री की मां के निधन पर शोक जताया।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *