लंका रेलवे स्टेशन के पास 4.88 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

लंका रेलवे स्टेशन के पास 4.88 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

होजाई (असम)। असम के होजाई जिले में लंका रेलवे स्टेशन के पास पुलिस ने एक ई-रिक्शा से 4.88 किलो गांजा बरामद किया है। इस मामले में ई-रिक्शा चालक गणेश दास को गिरफ्तार किया गया है। वह ई-रिक्शा का मालिक भी बताया जा रहा है और लंका रेलवे कॉलोनी का निवासी है।

rajeshswari


पुलिस के अनुसार, लामडिंग उपमंडल के पुलिस अधीक्षक प्लावन नाथ ने लंका पुलिस के साथ मिलकर यह कार्रवाई की। अभियान के दौरान ई-रिक्शा की तलाशी लेने पर गांजे के पैकेट मिले, जिसके बाद चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। बरामद गांजे की आपूर्ति के स्रोत का पता लगाने के साथ ही इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े   मार्कण्डेय महादेव धाम के संगम तट पर स्नान के दौरान युवक गंगा में डूबा, तलाश जारी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *