युवक के गंगा में कूदने की सूचना पर सामनेघाट पहुंची पुलिस

युवक के गंगा में कूदने की सूचना पर सामनेघाट पहुंची पुलिस

वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के सामनेघाट स्थित शास्त्री पुल से बुधवार सुबह किसी युवक के गंगा में छलांग लगाने की सूचना पर पुलिस पहुंची। सूचना देने वाले ने पुलिस को बताया कि युवक अपनी मोटरसाइकिल पुल पर खड़ी कर गंगा में कूद पड़ा। सूचना मिलने के बाद मौके पर नगवां चौकी प्रभारी प्रभाकर सिंह पहुंचे। उन्होंने किसी ने युवक को कूदते या इस तरह की घटना से इंकार किया। सूचना देने वाला का नंबर भी बन्द हो गया। इंस्पेक्टर लंका वेद प्रकाश राय ने बताया कि किसी ने कुछ देखा नहीं। मौके से कोई बाइक भी नहीं मिली। हालांकि गंगा में जल पुलिस को लगाया गया। अभी तक इस प्रकार का कुछ भी नहीं मिला।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   मंडी जिला परिषद व नगर निगम चुनाव में भाजपा का दबदबा, कांग्रेस को बड़ा झटका
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *