प्रतापगढ़ : हॉस्टल परिसर में मिला एमबीबीएस छात्र का शव

प्रतापगढ़ : हॉस्टल परिसर में मिला एमबीबीएस छात्र का शव

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ स्थित गौतम मेडिकल कॉलेज के छात्रावास परिसर में रविवार सुबह एमबीबीएस के छात्र का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान बलिया निवासी मिथिलेश कुमार के रूप में हुई है। वह एमबीबीएस के वर्ष 2024 बैच के छात्र थे। छात्र की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी पता नहीं चल सका है।

rajeshswari

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर कोतवाली क्षेत्र के पूरे केशव राय स्थित मेडिकल कॉलेज के छात्रावास के नीचे रविवार सुबह मिथिलेश का शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज परिसर में हलचल मच गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौत की असली वजह का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस छात्र की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि छात्र की मौत हादसे में हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़े   सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि व बेटी सारा ने काशी विश्वनाथ मंदिर में टेका मत्था
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *