पर्सनल फोटो शेयर करने पर IAS-IPS में जंग,सरकार ने दोनों का बिना पोस्टिंग किया ट्रांसफर

पर्सनल फोटो शेयर करने पर IAS-IPS में जंग,सरकार ने दोनों का बिना पोस्टिंग किया ट्रांसफर
ख़बर को शेयर करे

नई दिल्ली। दो महिला अधिकारियों (डी रूपा मौदगिल और रोहिणी सिंधु) के झगड़े ने कर्नाटक प्रशासन को हिला कर रख दिया था। दोनों अधिकारियों का एक दूसरे के खिलाफ शिकायत करने के बाद मंगलवार (21 फरवरी) को बिना पोस्टिंग के ट्रांसफर कर दिया है। आईपीएस अधिकारी डी रूपा मौदगिल और आईएएस रोहिणी सिंधुरी के बीच सोशल मीडिया पर निजी तस्वीरें शेयर करने को लेकर लड़ाई हुई थी।

डी रूपा के पति आईएएस अधिकारी मुनीश मौदगिल को प्रचार विभाग के प्रधान सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। डी रूपा राज्य हस्तशिल्प विकास निगम की प्रबंध निदेशक के रूप में और रोहिणी सिंधुरी हिंदू धार्मिक संस्थान और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग की आयुक्त के रूप में कार्यरत थीं। बीते दिन राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने दोनों अधिकारियों के “बुरे व्यवहार” को लेकर कार्रवाई की चेतावनी दी थी।

राज्य के गृह मंत्री ने दी थी चेतावनी
गृह मंत्री ज्ञानेंद्र ने कहा था कि हम चुप नहीं बैठे हैं,उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वे दोनों इतना बुरा व्यवहार कर रही हैं,जैसा कोई आम आदमी भी सड़क पर नहीं करेगा। चाहे उनके जो कुछ भी व्यक्तिगत मुद्दे हों, लेकिन (मामले का) मीडिया के सामने आना और इस तरह का व्यवहार करना सही नहीं है।

निजी तस्वीरें की शेयर
रविवार को दोनों अधिकारियों के बीच मनमुटाव तब बढ़ गया जब डी रूपा ने फेसबुक पर रोहिणी सिंधुरी की निजी तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने दावा किया कि रोहिणी सिंधुरी ने पुरुष आईएएस अधिकारियों को उनकी तस्वीरें भेजकर सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन किया है। डी रूपा ने आरोप लगाया कि सिंधुरी ने 2021 और 2022 में तीन अधिकारियों के साथ उनकी तस्वीरें शेयर की थीं।

इसे भी पढ़े   'ED निदेशक संजय मिश्रा के कार्यकाल को बढ़ाना अवैध,31 जुलाई तक पद से हटना होगा',सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए
एक दिन पहले,डी रूपा ने सिंधुरी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की एक लंबी सूची जारी की थी। डी रूपा ने दावा किया कि उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और मुख्य सचिव वंदिता शर्मा से भी शिकायत की थी।

सिंधुरी ने आरोपों को खारिज किया
आरोपों को बेबुनियाद करार देते हुए सिंधुरी ने कहा कि एक जिम्मेदार पद पर आसीन रूपा उनके खिलाफ व्यक्तिगत नफरत की भावना से इस तरह की टिप्पणियां कर रही हैं और ऐसा व्यवहार कर रही हैं जैसे कि उन्होंने अपना मानसिक संतुलन खो दिया हो। रूपा उनके खिलाफ झूठा,व्यक्तिगत निंदा अभियान चला रही थीं और कार्रवाई की धमकी दे रही थीं।

बताया मानसिक रूप से बीमार
रोहिणी सिंधुरी ने कहा कि उसने मुझे बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया से तस्वीरें और मेरे व्हाट्सएप स्टेटस के स्क्रीनशॉट लिए थे। जैसा कि उसने आरोप लगाया है कि मैंने ये तस्वीरें कुछ अधिकारियों को भेजी हैं, मैं उनसे उनके नामों का खुलासा करने का आग्रह करती हूं। उन्होंने आगे कहा कि मानसिक बीमारी एक बड़ी समस्या है। इसके लिए दवाई और काउंसलिंग की आवश्यकता है। जब ये जिम्मेदार पदों पर मौजूद लोगों को प्रभावित करता है तो यह और भी खतरनाक हो जाता है।


ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *