चंदौली : बोरे में बंद मिले दो युवकों के शव, एसपी पहुंचे मौके पर

चंदौली : बोरे में बंद मिले दो युवकों के शव, एसपी पहुंचे मौके पर

हत्या कर फेंके जाने की आशंका, फॉरेंसिक और सर्विलांस टीमें जुटीं

चंदौली (जनवार्ता)। जिले के धीना थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह दो अज्ञात युवकों के शव बोरे में बंद मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों शव डेढ़गांवा गांव के पास माइनर में मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेकर जांच-पड़ताल तेज करने के निर्देश दिए।

rajeshswari

ग्रामीणों के अनुसार, दोनों शव अलग-अलग बोरों में मिले। एक शव डेढ़गांवा मोड़ के पास और दूसरा उससे करीब दो सौ मीटर की दूरी पर बरामद हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों की उम्र लगभग 30 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और सर्विलांस टीम साक्ष्य संकलन में जुटी हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवकों की हत्या किसी अन्य स्थान पर कर शव यहां फेंके गए होंगे। हालांकि, हत्या की वजह और घटना में शामिल लोगों के संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर घटना की गुत्थी सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े   चंदौली: दवा कारोबारी रोमी हत्याकांड में व्यापारियों का आक्रोश चरम पर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *