वैशाख में सावन का अहसास, सुबह से ही छाए बादल

वैशाख में सावन का अहसास, सुबह से ही छाए बादल

वाराणसी | वाराणसी समेत आसपास के जिलों में बढ़ते तापमान पर ब्रेक के बाद अब एक बार फिर बारिश के बादल मंडराने लगे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे सूरज देवता छुट्टी पर चले गए हैं। वैशाख में भी सावन का अहसास हो रहा है। सोमवार सुबह से ही बादल छाए हैं। अधिकतम पारा 8 से 9 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया है। औसत तापमान 28 डिग्री से भी नीचे आ गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बारिश की चेतावनी जारी की है।

rajeshswari

अप्रैल के माह में 25 दिन तक भीषण गर्मी और लू का सामना कर चुके लोगों को राहत भरे मौसम का अभी कुछ दिन और आनंद मिलेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस था, वह रविवार को 30.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक मनोज पांडेय ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही रहेगा। बारिश की भी संभावना है।

रविवार को न्यूनतम पारा 25.5 डिग्री रहा। वहीं सोमवार सुबह सात बजे तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 7-8 दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है।
ये भी पढ़ें: गाजीपुर जेल में बैरक नंबर 10 फिर बना अंसारी बंधु का ठिकाना, ऐसे बीती कैद में अफजाल की पूरी रात
तेज धूप और भीषण गर्मी से काशीवासियों को राहत मिली हुई है। सुबह और रात में ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि पांच-छह मई तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

इसे भी पढ़े   Modi Stadium का नाम बदलेगी कांग्रेस,घोषणा पत्र में किया ये बड़ा वादा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *