फिर भड़की हिंसा,गोलीबारी में 9 लोगों की मौत,कई घायल

फिर भड़की हिंसा,गोलीबारी में 9 लोगों की मौत,कई घायल

मणिपुर। हिंसा प्रभावित मणिपुर में एक बार फिर शांति की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मणिपुर के इंफाल ईस्ट जिले के खमेनलोक इलाके में हुई ताजा हिंसा में नौ लोगों की मौत हो गई है। वहीं, इस हिंसा में कई लोगों के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है।

rajeshswari

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, उग्रवादियों की ओर से मंगलवार (13 जून) को अचानक की गई गोलीबारी में 9 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान शरारती तत्वों ने खमेनलोक गांव के कई घरों में भी आग लगा दी। तामेंगलोंग जिले के गोबाजंग में भी कई लोगों के घायल होने की खबर है।

मरने वाले 9 लोगों में एक महिला भी शामिल
इंफाल ईस्ट के पुलिस आयुक्त शिवकांत सिंह ने बताया कि खमेनलोक इलाके में भड़की ताजा हिंसा में 9 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हुए हैं। पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक,मरने वाले नौ लोगों में एक महिला भी शामिल है। घायलों में से कई लोगों को इंफाल में उपचार के लिए ले जाया गया है।

हिंसा में मरने वाले लोगों में से कई के शरीर पर चोट के निशान और गोलियों के जख्म पाए गए हैं। मणिपुर में हुई ताजा हिंसा राज्य में शांति के प्रयासों को एक बड़ा झटका लगा है। एक महीने से ज्यादा समय से हिंसाग्रस्त मणिपुर में लगातार शांति की कोशिशें की जा रही हैं। मैतेई और कुकी समुदाय के बीच आरक्षण को लेकर झड़प हो गई थी। ये घटना ऐसे समय में हुई है,जब एक दिन पहले ही कर्फ्यू में ढील दी गई थी। खमेनलोक इलाके में बीते कुछ दिनों से लगातार तनाव बना हुआ था।

इसे भी पढ़े   सहारनपुर एनकाउंटर: 1 लाख का इनामी बदमाश इमरान ढेर, थाना प्रभारी घायल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *