छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह का कैबिनेट से इस्तीफा,मोहन मरकाम बन सकते हैं मंत्री
छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह ने केबिनेट मंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। उन्होंने कहा कि इस्तीफ़ा दिया नहीं जाता ले लिया गया है। इस्तीफे लिए जाने के बाद जब प्रेम साय सिंह मीडिया से मुखातिब हुए तो उनके चेहरे पर गम साफ नजर आया। प्रेम साय सिंह की जगह मोहन मरकाम को प्रदेश का शिक्षा मंत्री बनाया जा सकता है। दिलचस्प है कि इससे एक दिन पहले बुधवार (12 जुलाई) को मोहन मरकाम की जगह बस्तर के लोकसभा सांसद दीपक बैज को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।

इसे भी पढ़े ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे:मिला शिवलिंग,कोर्ट ने स्थान को किया सील,देखिए आदेश में क्या कहा

