नूंह हिंसा के पीछे कौन-सा गेम प्लान? हरियाणा के गृह मंत्री ने आशंका जताई-‘छतों पर पत्थर,पहाड़ों से गोलीबारी

नूंह हिंसा के पीछे कौन-सा गेम प्लान? हरियाणा के गृह मंत्री ने आशंका जताई-‘छतों पर पत्थर,पहाड़ों से गोलीबारी

हरियाणा। हरियाणा के नूंह में बीते दिनों हुई हिंसा के खौफनाक मंजर ने पूरे राज्य को दहला दिया। हजारों लोगों की जान नूंह के मंदिर में फंसी थी,ऊपर से गोलियां चल रही थीं और लोग जान बचाने के लिए भाग रहे थे। फिर सड़कों पर वाहनों को दंगाइयों ने फूंक डाला था। दंगाइयों ने कुछ लोगों को निशाना भी बनाया,जिनमें से अभी तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हिंसा के पीछे बड़ी साजिश बताई जा रही है। खुद हरियाणा के मुख्यमंत्री अनिल विज भी इसकी आशंका जता रहे हैं।

rajeshswari

नूंह में हिस्सा किसकी साजिश थी?
अनिल विज ने बताया बड़ा गेम प्लान
हिंसा को लेकर अभी तक 102 FIR

सब एक योजना का हिस्सा:विज
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने नूंह हिंसा पर कहा कि इसके पीछे एक बड़ा गेम प्लान है। लोग मंदिरों के बगल की पहाड़ियों पर चढ़ गए, उनके हाथों में लाठियां थीं और प्रवेश बिंदुओं पर इकट्ठा हो गए, यह सब एक उचित योजना के बिना संभव नहीं है।

अनिल विज का कहना है,’हमें जानकारी मिल रही है कि गोलीबारी की घटनाएं पूर्व नियोजित थीं…छतों पर पत्थर जमा किये गए थे और लोगों ने पहाड़ियों पर जाकर गोलीबारी की।’ उन्होंने कहा,

गोलियां चल रही थीं,कुछ लोगों ने हथियारों का भी इंतजाम कर रखा था। ये सब एक योजना का हिस्सा है।

गहन जांच से निष्कर्ष तक पहुंचेंगे:विज
राज्य के गृह मंत्री ने कहा कि नूंह हिंसा की गहन जांच किए बिना हम किसी शीघ्र निष्कर्ष पर नहीं पहुंचेंगे। अनिल विज ने बताया कि कुल 102 FIR दर्ज की गई हैं। 202 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 80 लोग एहतियातन हिरासत में हैं।

इसे भी पढ़े   विधानसभा सत्र के पहले दिन इंडिया गठबंधन का जनता के मुद्दों पर जोरदार प्रदर्शन

जरूरत पड़ी तो बुलडोजर चलाएंगे:विज
गृह मंत्री का कहना है कि आरोपियों की जानकारी एकत्र कर रहे हैं और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर हम बुलडोजर चलाएंगे। हम जांच करेंगे कि क्या घटना के संबंध में कोई पूर्व इनपुट था। उन्होंने ये भी बताया कि हालात सुधरने के बाद इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *