सोना खरीदने का शानदार मौका! कीमतों में आई रेकॉर्ड गिरावट,चांदी के भी कम हुए भाव

सोना खरीदने का शानदार मौका! कीमतों में आई रेकॉर्ड गिरावट,चांदी के भी कम हुए भाव
ख़बर को शेयर करे

नई दिल्ली। अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके पास अच्छा मौका है। सोना आज भी एमसीएक्स एक्सचेंज पर गिरावट के साथ खुला है। सोने के भाव में सुबह से ही कमजोरी देखी जा रही है। चांद के भाव भी गिरकर खुले हैं। पिछले सप्ताह भी सोने के भाव में गिरावट देखी गई थी। बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भी सोना गिरावट के साथ खुला था। सोने की कीमतों में अभी और गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है।

क्या हैं सोने के भाव
एमसीएक्स एक्सचेंज पर मंगलवार की सुबह 5 दिसंबर 2023 को डिलीवरी वाला सोना गिरावट के साथ 57426 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है। यह बीते सोमवार की शाम को 57600 रुपये के भाव पर बंद हुआ था। वहीं 5 फरवरी 2023 को डिलीवरी वाला सोना आज गिरावट के साथ लुढ़कर 57087 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है। 5 अक्टूबर 2023 को डिलीवरी वाला सोना आज 56209 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है।

क्या है चांदी की कीमत
चांदी की कीमतों में मंगलवार को गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स पर मंगलवार की सुबह 5 दिसंबर 2023 को डिलीवरी वाली चांदी का भाव गिरावट के साथ 69255 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर खुला है। यह सोमवार की शाम को 69255 रुपये के भाव पर बंद हुई थी। वहीं 5 मार्च 2024 को डिलीवरी वाली चांदी का भाव 68467 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला है।

सोने के वैश्विक भाव
सोने की वैश्विक कीमतों में भी मंगलवार को गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.622 फीसदी या 11.50 डॉलर की गिरावट के साथ 1,835.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 1820.05 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

इसे भी पढ़े   बिल गेट्स को फिर हुआ प्यार,जानें किसे कर रहे डेट

चांदी की वैश्विक कीमत
कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव में मंगलवार को गिरावट है। कॉमेक्स पर मंगलवार की सुबह चांदी 1.03 फीसदी या 0.22 डॉलर की गिरावट के साथ 21.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी। वहीं, चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत भी गिरकर 21.00 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

लगातार गिर रहे हैं भाव
सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। पिछले सप्ताह भी गोल्ड और सिल्वर की कीमतें लुढ़की थीं। बीते हफ्ते कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन यानी शुक्रवार को सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए थे।


ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *