एक किलो 300 ग्राम गांजा संग एक गिरफ्तार

एक किलो 300 ग्राम गांजा संग एक गिरफ्तार

सोनभद्र (जनवार्ता)। पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध नशा पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाये जाने का निर्देश दिया गया है।इसके तहत क्षेत्राधिकारी ओबरा डॉ चारु द्विवेदी के कुशल दिशा निर्देशन में नगर में अवैध नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में बुधवार की सुबह लगभग नौ बजे कस्बा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार हमराहियों संग क्षेत्र में गस्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक व्यक्ति भलुआ टोला के समीप आने वाला है, जिसके पास भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ है।सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज श्री कुमार अपने हमराहियों संग मौके पर पहुंच गए।पुलिस टीम को देख उक्त व्यक्ति भागने लगा।शक के आधार पर पुलिस ने उक्त व्यक्ति को दौड़ा कर पकड़ लिया।पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति के पास से तलाशी में झोले में रखा एक किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया।पकड़े गये अभियुक्त ने अपना नाम जुबैर अहमद पुत्र रफीक निवासी भलुआ टोला थाना ओबरा बताया।एसआई श्री कुमार ने बताया कि उक्त अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओ के तहत मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया गया है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   52 किलोग्राम प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के साथ मशरूर आलम गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *