मिक्सर मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

मिक्सर मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

वाराणसी (जनवार्ता)। बरेका कारखाने के अंदर गुरुवार को ब्लॉक शाप में सीमेंट मिक्चर मशीन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बरेका कारखाने में गुरुवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे ब्लॉक शाप में काम चल रहा था कि इसी दौरान झारखंड निवासी 26 वर्षीय जहाजूल सीमेंट मिक्चर मशीन की चपेट में आ गया।
घटना के बाद साथी मजदूर उसे ककरमत्ता स्थित एक निजी चिकित्सालय में ले गए जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।जहाजूल यहां किराये पर रहकर ठेकेदार के अंडर में मजदूरी करता था।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   मुंबई का विले पार्ले पानी-पानी, इसी ने देश को दिया सबसे बड़ा बिस्किट ब्रांड 'Parle-G',दिलचस्प है किस्सा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *