ब्रेकर से उछल कर सड़क पर गिरकर महिला घायल

ब्रेकर से उछल कर सड़क पर गिरकर महिला घायल

मिर्जापुर। मड़िहान मिर्जापुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गुरुवार को मड़िहान तहसील के सामने ब्रेकर पर वाइक सवार महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयीं। जानकारी के अनुसार रजिया पत्नी सत्तार उम्र 55 वर्ष निवासी गोपीगंज अपने पति व बच्चे के साथ वाइक से घोरावल सोनभद्र जा रही थी। ज्यों ही वाइक मड़िहान तहसील के सामने बड़े ब्रेकरों पर पहुंची वाइक उछल पड़ी। जिससे वाइक सवार महिला सड़क पर गिर गयी । सड़क पर गिरकर बुरी तरह लहूलुहान हो गई। राहगीरों के मदद से घायल महिला को मड़िहान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया । इलाज जारी है। मड़िहान तहसील के सामने का स्पीड ब्रेकर दुर्घटनाओं का केंद्र बिंदु हो गया है। आये दिन घटनाओं को अंजाम दे रहा है। बीते रविवार को इसी ब्रेकर से उछल कर सड़क पर गिरकर एक महिला की मौत हो गई थी।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   हरदोई : डिप्टी कमिश्नर के भाई की घर में घुसकर नृशंस हत्या
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *