कर्ज में डूबे युवक ने लतीफशाह बांध के पास रस्सी के सहारे लटककर दी जान

कर्ज में डूबे युवक ने लतीफशाह बांध के पास रस्सी के सहारे लटककर दी जान

डीडीयू नगर (जनवार्ता)। चकिया कोतवाली क्षेत्र के लतीफ शाह बांध के समीप बैरिकेडिंग के रस्सी के सहारे लटकता युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आदर्श नगर पंचायत चकिया के वार्ड नंबर 12 शक्तिनगर निवासी 38 वर्षीय अमित जायसवाल पुत्र रामू जायसवाल का लतीफ शाह बांध के समीप समीप लगे लोहे के बैरिकेटिंग के सहारे रस्सी से लटकता शव देखकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

rajeshswari

स्थानीय लोगों मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चकिया कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल का मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे मृतक के भाई बिहारी जायसवाल ने शव की शिनाख्त अपने छोटे भाई अमित जायसवाल उर्फ़ मटरू के रूप में की। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मृतक अमित पर कर्ज का बोझ ज्यादा हो गया था। जिस कारन वो परेशान रहता था। ज्यादा कर्ज होने के कारन अमित डिप्रेशन में चला गया था। इस कारन हो सकता है कि उसने खुदकुशी कर ली होगी। मौके पर पहुंचे चकिया थाना प्रभारी अतुल कुमार प्रजापति ने बताया कि मृतक की शिनाख्त हो गयी है। मौके पर मृतक के परिजन घटना स्थल पर आ गए थे और मृतक की शिनाख्त भी कर ली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर अग्रिम विधि कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े   बांद्रा से जोधपुर जा रही सूर्यनगरी एक्सप्रेस ट्रेन के 11 डिब्बे पटरी से उतरे,कई यात्री हुए जख्मी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *