शार्ट सर्किट से लगी पुस्तक की दुकान में आग,लाखों का हुआ नुकसान

शार्ट सर्किट से लगी पुस्तक की दुकान में आग,लाखों का हुआ नुकसान

वाराणसी (जनवार्ता)। सिगरा थाना अंतर्गत मलदहिया माला मंडी के समीप एक पुस्तक की दुकान में सोमवार की सुबह शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग का धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने दुकान मालिक , अग्निशमन एवं स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर लोगों की मदद से अग्निशनम की टीम ने आग पर काबू पाया।

rajeshswari

प्राप्त जानकारी के अनुसार आग का धुंआ को देख लोगों ने हल्के में लिया लेकिन जब आग की लपटें उठने लगी तो दुकान के पास मकानों से लोग भागने लगे और आग पर काबू पाने के लिए प्रयास करते रहे। मौके पर अग्निशमन विभाग की टीम पहुँची और लगभग 35 मिनट मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

स्थानीय लोगों की माने तो आग की लपटे इतनी तेज बढ़ती रही। अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो एक बड़ा हादसा हो जाता। जिसमे आधा दर्जन से अधिक लोगों की जान चली जाती। इस दुकान में ट्रकों से किताबों से संबंधित माल आता था। जिसको दुकान के पीछे बने गोदाम में रखा जाता था। जब दुकान में शार्ट सर्किट हुआ तो आग पहले दुकान में लगी और उसके बाद गोदाम तक पहुँच गई। जिसके कारण आग विकराल रूप धारण किया। वही दुकानदार की माने तो दुकान में किताबों की दुकान और गोदाम बनाया था। जिसमें लगभग 10 लाख रुपये की पुस्तकें रही। जो जलकर राख हो गई।
इस मामले पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी का कहना है कि सूचना मिली कि आग भयानक लगी हैं। सूचना के आधार पर मौके पर दो टीमों को भेजा गया और लगभग 30 मिनट में बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

इसे भी पढ़े   गंगा को गंदा करने वालों की अब खैर नहीं,प्रदूषण फैलाने वालों पर दर्ज होगी FIR
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *