गौवंश संरक्षण के लिए गौ आश्रय स्थल में पूजा-अर्चना एवं जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

गौवंश संरक्षण के लिए गौ आश्रय स्थल में पूजा-अर्चना एवं जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

चौबेपुर (जनवार्ता):स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिरईगांव विकाश खंड के अंतर्गत सीवो और छाही गांव में स्थित गो आश्रय स्थल पर गौवंश संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी और उत्तर प्रदेश शासन की दुग्ध आयुक्त (धनलक्ष्मी) ने संयुक्त रूप से नंदी एवं गौ माता की पूजा-अर्चना की।

rajeshswari


इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में गौवंश के प्रति संवेदनशीलता और सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना था। अधिकारियों ने गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण किया और वहां रखी गई गौवंश की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पूजा-अर्चना के माध्यम से उपस्थित ग्रामीणों और गौ सेवकों को गाय के महत्व एवं उसके संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।इस अवसर पर दुग्ध आयुक्त ने कहा कि गौवंश की सुरक्षा सिर्फ सरकारी प्रयासों से ही नहीं, बल्कि आम जनता की सहभागिता से ही संभव है।

उन्होंने ग्रामीणों से गो आश्रय स्थलों के विकास में सहयोग करने और आवारा पशुओं की देखभाल की जिम्मेदारी लेने की अपील की। वहीं, खण्ड विकास अधिकारी ने क्षेत्र में पशुपालन को बढ़ावा देने और गौवंश के लिए चारे की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, पशुपालक और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   2030 तक एचआईवी/एड्स महामारी को समाप्त करना:भारत का अगला बड़ा सार्वजनिक स्वास्थ्य अवसर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *