जलालपुर इलाके में गला कटा युवक का शव पाए जाने से सनसनी, मचा हड़कंप

जलालपुर इलाके में गला कटा युवक का शव पाए जाने से सनसनी, मचा हड़कंप

जौनपुर। वाराणसी-लखनऊ नेशनल हाइवे के किनारे गुरुवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से दहशत का माहौल है,करीब 25 वर्षीय युवक के गर्दन को धारदार हथियार से काटा गया,युवक का आधा गर्दन कटा हुआ था,युवक के शव से करीब 9 मीटर दूर सड़क के किनारे पड़ी एक लेडिस घड़ी भी पुलिस की हाथ लगी, प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या होने की आशंका जताई जा रही है,मौके पर खून फैला नजर नहीं आया जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि युवक को पहले से मार कर कहीं से लाकर यहां पर फेंका गया है, पूरा मामला जलालपुर थाना क्षेत्र के रेहटी गांव का है, मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम भी पहुंची हुई थी और जांच पड़ताल में जुटी हुई थी

rajeshswari
इसे भी पढ़े   दलित भाइयों से धोखाधड़ी कर बैनामा करा ली लाखों की जमीन,कीमत के बदले थमाया फर्जी चेक, पिता-पुत्र सहित तीन पर एफआईआर:
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *