डाल काटते समय हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से युवक की गई जान

डाल काटते समय हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से युवक की गई जान

जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गांव में शनिवार को पेड़ पर चढ़कर डाल काटते समय हाईटेंशन विद्युत करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
गांव निवासी 35 वर्षीय सोनू राजभर पुत्र श्रीराम अपने खेत में पेड़ की डाल काट रहा था। इस दौरान दौरान डाल पेड़ के बगल से गुजरे 33 हजार वोल्टेज के तार से छू गया। तार से डाल छूते ही सोनू धू धू कर जलने लगा और डाल में चिपक गया। तभी करंट की सप्लाई बंद हो गई। ग्रामीणों की मदद से परिजन पीएचसी सोंधी ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के एक लड़का तथा दो लड़की हैं। सोनू रोजी रोटी के लिए पटियाला रहता था। दस दिन पहले घर आया था।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   वाराणसी में सत्यभामा पाण्डेय मेमोरियल जिला हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 सम्पन्न, श्यामा हैंडबॉल अकादमी बनी चैंपियन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *