चार स्टेशनों पर यात्रियों का छूटा सामान सुरक्षित लौटाया, आरपीएफ की तत्परता की सराहना

चार स्टेशनों पर यात्रियों का छूटा सामान सुरक्षित लौटाया, आरपीएफ की तत्परता की सराहना

वाराणसी (जनवार्ता)। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा यात्रियों की सुरक्षा, रेल संपत्ति की रक्षा तथा अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों का ट्रेन एवं प्लेटफॉर्म पर छूटा सामान बरामद कर सुरक्षित उनके सुपुर्द किया गया। सामान वापस मिलने पर यात्रियों ने आरपीएफ की ईमानदारी और त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

rajeshswari


डीआरएम आशीष जैन ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लगातार फीडबैक लिया जा रहा है तथा शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है।


आरपीएफ ने मऊ स्टेशन पर गाड़ी संख्या 15021 के एसी कोच से एक ट्रॉली बैग बरामद किया। जांच और सत्यापन के बाद बैग उसके स्वामी गाजीपुर निवासी घनश्याम वर्मा को सौंप दिया गया। बैग में साड़ियां, कॉस्मेटिक सामग्री सहित करीब आठ हजार रुपये मूल्य का सामान था।


सलेमपुर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म पर छूटा एक हैंडबैग भी आरपीएफ ने बरामद किया। सत्यापन के उपरांत बैग और उसमें रखा करीब तीन हजार रुपये मूल्य का सामान यात्री के प्रतिनिधि को सौंप दिया गया।
सिसवा बाजार स्टेशन पर एक महिला यात्री का हैंडबैग सुरक्षित बरामद हुआ। रेलवे हेल्पलाइन 139 पर दर्ज शिकायत के आधार पर महिला से संपर्क किया गया। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद लगभग 12 हजार रुपये मूल्य का बैग, रेडमी मोबाइल फोन तथा अन्य सामान उन्हें वापस सौंप दिया गया।
इसी क्रम में छपरा जंक्शन पर सूरत से जौनपुर की यात्रा के दौरान ट्रेन में छूटा बैग भी आरपीएफ ने बरामद कर उसके स्वामी सैफ अली को लौटाया। बैग में कपड़े, ड्राई फ्रूट सहित करीब आठ हजार रुपये मूल्य का सामान था।
आरपीएफ की इस कार्रवाई से यात्रियों में भरोसा बढ़ा है। अपना खोया सामान सुरक्षित वापस मिलने पर सभी यात्रियों ने रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता, ईमानदारी और उत्कृष्ट कार्यप्रणाली की प्रशंसा की।

इसे भी पढ़े   शिवपुर : मारपीट कर युवक से सोने की चेन और  82 हजार नकदी लूट कर भागे बदमाश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *