बारिश से मकान की छत गिरी,दादी और तीन बच्चों की मौत,2 घायल

बारिश से मकान की छत गिरी,दादी और तीन बच्चों की मौत,2 घायल

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के जैथरा थाना क्षेत्र के कूकपुरा गांव में बारिश के चलते एक जर्जर मकान की छत गिर गई, जिससे एक ही परिवार के 6 लोग मलबे में दब गए। हादसे में दादी और तीन बच्चों की मौत हो गई। दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। मलबा हटाने पर 11 साल की बच्ची अपनी दादी से लिपटी हुई मिली। घायलों को इलाज के लिए आगरा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

rajeshswari

एटा पुलिस के मुताबिक, घटना थाना जैथरा के गांव कूपपुरा में हुई। घटना गुरुवार की रात नौ बजे हुई। देर रात तक राहत और बचाव का काम चलता रहा शुक्रवार को शवों को पोस्टमॉर्टम हुआ। दो बच्चों का उपचार अभी चल रहा है। पुलिस का कहना है कि गांव कूपपुरा के निवासी किसान रामगोपाल पत्नी संग आंगन में सो रहे थे। किसान की मां होशियारश्री (64), तीन बेटियां सपना (16), जूली (13) और अंशिका (11), दोनों बेटे शिवा और आनंद कमरे में सो रहे थे। रात के अचानक की कमरे की छत तेज धमाके के साथ भरभराकर गिर गई। ग्रामीणों ने पहुंचकर मलबे को हटाना शुरू किया। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई।

एक ही चारपाई पर दादी-पोती लिपटी मिलीं
पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से देर रात तक मलबा हटाया। पुलिस को मलबा हटाते हुए पहले एक ही चारपाई पर दादी और अंशिका की लाश मिली। दोनों एक दूसरे से लिपटे हुए थे। पुलिस का मानना है कि दादी ने अंशिका को बचाने की कोशिश की होगी। सपना, जूली और दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल मिले। सभी को अस्पताल भेजा गया। रास्ते में सपना और जूली ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, शिवा और आनंद दोनों का इलाज चल रहा है। डीएम प्रेम रंजन सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह गांव पहुंचे। घटना की जानकारी ली। आर्थिक मदद का भरोसा दिया। बच्चों बेहतर इलाज के लिए सीएमओ को निर्देश दिए।

इसे भी पढ़े   दीवारों में आ गई दरार'-दलित स्‍मारकों की बदहाली पर बोलीं मायावती
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *