तालाब में उतराया मिला,दो सगे भाइयों का शव

तालाब में उतराया मिला,दो सगे भाइयों का शव

मिर्जापुर। मड़िहान मिर्जापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरूदेव नगर में बीते शुक्रवार की देर‌ रात दो सगे भाइयों का तालाब में डूबकर मौत हो गई। खोजबीन के‌ काफी घंटे के बाद दोनों भाइयों का शव तालाब में उतराया मिला।मौत की खबर से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार दिव्यांश उम्र 8 वर्ष,अभ्यंस उम्र 6 वर्ष पुत्र प्रद्युम गुरु देव नगर के निवासी हैं। शुक्रवार के शाम घर से साइकिल लेकर निकले थे,देर रात घर नहीं पहुंचे तो परिजन तलाश करने लगे। शाम को तालाब के पास से जो गांव से 200 मीटर की दूरी पर है। गांव के ही एक जन बाबूलाल खेत से वापस आ रहे थे। बच्चों की साइकिल तालाब के पास पड़ी मिली। साइकिल देने जब बच्चों के घर पहुंचे तो परिजन बच्चों की तलाश पहले से ही कर रहे थे। तुरंत परिजन तालाब पर पहुंचे। तालाब के भिटे पर दोनों मासूमों का कपड़ा रखा मिला। वहां बच्चों की डूबने की आंशका जताई गई। पुलिस को सूचना दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों के मदद से डूबे हुए दोनों भाइयों को बाहर निकलवाई। उपचार के लिए ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने देखते ही दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का एकाएक हुई अनहोनी से रो रो कर बुरा हाल है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   आईआईवीआर के प्रधान वैज्ञानिक डॉ डी पी सिंह एलसेवियर-स्टैनफोर्ड की रैंकिंग में शामिल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *