16 वर्षीय युवती ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या,गांव में शोक का माहौल

16 वर्षीय युवती ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या,गांव में शोक का माहौल

भदोही। गोपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नाथूपुर जखांव में सोमवार को एक किशोरी ने कूएं में कूद कर आत्महत्या कर ली। किशोरी की पहचान कोमल पुत्री सोमनाथ बिन्द के रूप में की गई है। घटना की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड कर्मियों और गोताखोरों की सहायता से किशोरी का शव कुएं से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
आत्महत्या के पीछे के कारणों का हलांकि पता नहीं चल सका है। घटनास्थल पर लोग तरह तरह की चर्चाएं कर रहे थे। पुलिस घटना के विभिन्न पहलुओं की छानबीन कर रही है। घटना के बाद से किशोरी के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। माता पिता के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रामीणों मे मातम का माहौल है। परिवार के लोग सदमे में हैं। पुलिस द्वारा आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है, ताकि इस दुखद घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   सपा संरक्षक के लिए शुरू की दंडवत प्रणाम यात्रा:सपा कार्यकर्ता बोले-रोजाना ऐसे ही जाऊंगा मंदिर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *