सारे अस्त्रों के देवता की कहानी है ‘ब्रह्मास्त्र’,

सारे अस्त्रों के देवता की कहानी है ‘ब्रह्मास्त्र’,

नई दिल्ली। वो फिल्म जिससे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की प्रेम कहानी का आगाज हुआ,उसका ट्रेलर सामने आया है। हम बात कर रहे हैं ‘ब्रह्मास्त्र’ की। इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और ट्रेलर देखकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं है।

rajeshswari

ट्रेलर हुआ रिलीज
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ये फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ पौराणिक कथाओं पर आधारित है जिसका ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर की शुरुआत अमिताभ बच्चन की आवाज से होती है। इस ट्रेलर में फिल्म की कहानी बताई गई है। यह फिल्म देखने जिस तरह का करिश्मा दिखाया गया है वो इससे पहले किसी फिल्म में नहीं दिखाया गया है। इस ट्रेलर में अस्त्रों में महाबली और सर्व शक्तिशाली अस्त्र को ढूंढने की कहानी बताई गई है।

रोल दिखे दमदार
इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अलावा अमिताभ बच्चन,साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन और मौनी रॉय की झलक देखने को मिल रही है। फिल्म का ट्रेलर देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का किरदार काफी धांसू होने वाला है। मौनी रॉय बतौर निगेटिव रोल में काफी कातिलाना लग रही हैं।

पांच साल से बन रही थी फिल्म
फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में शानदार वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है। इस फिल्म की शूटिंग पिछले 5 साल से की जा रही थी लेकिन कोरोना की वजह से फिल्म की शूटिंग रुक गई थी। इस फिल्म के लिए सभी सितारों ने जमकर मेहनत की है। ये फिल्म का पहला पार्ट है,इसका दूसरा पार्ट भी जल्द ही तैयार किया जाएगा। रणबीर-आलिया की ये पहली फिल्म है। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए और इसी साल 14 अप्रैल को दोनों शादी के बंधन में बंधे।

इसे भी पढ़े   टाइम बचाने वाले अमेजिंग ब्यूटी मेकअप हैक्स
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *