पट्टी गोलीकांड के घायलों से मिलने स्वरूपरानी अस्पताल पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

पट्टी गोलीकांड के घायलों से मिलने स्वरूपरानी अस्पताल पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

सरकार पर साधा निशाना

rajeshswari

प्रतापगढ़ (जनवार्ता) । पट्टी तहसील के रजिस्ट्री ऑफिस में हुए गोलीकांड के पीड़ितों से मिलने आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय स्वरूपरानी अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने फायरिंग में घायल दोनों भाइयों का हालचाल लिया और परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

अजय राय ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि, “इस सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। बीजेपी का ब्लॉक प्रमुख सरेआम सड़क पर साधारण परिवार के लोगों को दौड़ाकर गोली मार रहा है। न उसके खिलाफ कोई बुलडोजर चला, न कार्रवाई हुई और न ही कोई हाफ एनकाउंटर किया गया। यह दोहरे मापदंड का स्पष्ट उदाहरण है।”

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोपी ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह पर कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए बुलडोजर चलाने समेत सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की।

इस मौके पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे जिनमें जिला अध्यक्ष नीरज त्रिपाठी, प्रभारी महासचिव मुकुंद त्रिपाठी, जिला कोऑर्डिनेटर हरिकेश त्रिपाठी, प्रयागराज जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद, कौशाम्बी जिला अध्यक्ष गौरव पांडे, हाशिम अहमद, विजेंद्र मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे।

घटना के बाद से स्थानीय क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों को जल्द सजा नहीं मिली तो पार्टी सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगी।

इसे भी पढ़े   बिग ब्रेकिंग अपडेट न्यूज:सेवानिवृत्त आरटीओ के इकलौते कॉलोनाइजर पुत्र की गोली मारकर हत्या
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *