बरेका में मेगा श्रमदान: टैगोर पार्क में स्वच्छता और हरित भविष्य का संदेश

बरेका में मेगा श्रमदान: टैगोर पार्क में स्वच्छता और हरित भविष्य का संदेश

वाराणसी (जनवार्ता) : रेल मंत्रालय के स्वच्छता अभियान-2025 के अंतर्गत बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में सोमवार को टैगोर पार्क में महाप्रबंधक  नरेश पाल सिंह के नेतृत्व में एक मेगा स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य न केवल पार्क और आसपास के क्षेत्रों की गहन सफाई करना था, बल्कि अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिवारजनों और आम नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना भी था।

कार्यक्रम के तहत टैगोर पार्क और सरोवर की गहन सफाई, कचरा निपटान, जल निकासी व्यवस्था में सुधार, दीवारों की सफाई और जमी सिल्ट को हटाने का कार्य किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने पौधारोपण कर स्वच्छ और हरित पर्यावरण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में बरेका के वरिष्ठ अधिकारियों, जिनमें प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर सुशील कुमार श्रीवास्तव, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक आलोक अग्रवाल, प्रधान वित्त सलाहकार मुक्तेश मित्तल, प्रमुख मुख्य इंजीनियर  विनोद कुमार शुक्ल, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी  जनार्दन सिंह, प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश कुमार, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त  डी. के. मौर्य, मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा, मुख्य संरक्षा अधिकारी  रामजन्म चौबे और उप महाप्रबंधक अनुज कटियार शामिल थे। इसके अतिरिक्त, संयुक्त सचिव कर्मचारी परिषद  श्रीकांत यादव, सदस्य अमित कुमार, नवीन सिन्हा, मनीष कुमार सिंह, सिविल डिफेंस, स्काउट-गाइड, सेंट जॉन्स एंबुलेंस टीम और रेल सुरक्षा बल के जवानों सहित बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान में योगदान दिया।

महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने कहा, “बरेका का लक्ष्य केवल कार्यस्थल की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि हम समाज के लिए प्रेरणा बनना चाहते हैं, ताकि स्वच्छ भारत और स्वस्थ भारत का सपना साकार हो सके।”

इसे भी पढ़े   कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग पर 14 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई,मुस्लिम पक्ष ने पेश की दलील

कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षा विभाग और सिविल विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह आयोजन स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति बरेका की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *