सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत,ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो मालिक के पिता को बनाया बंधक

सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत,ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो मालिक के पिता को बनाया बंधक

मिर्जापुर। मिर्जापुर जिले के पड़री थाना क्षेत्र में दो दिन पहले स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार पिता की उसी दिन मौत हो गई थी जबकि बेटे ने मंगलवार रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इससे आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बुधवार सुबह स्कॉर्पियो मालिक संजय पटेल के चुनार थाना क्षेत्र के गोल्हनपुर पुरैनिया स्थित घर पर धावा बोल दिया।

rajeshswari

संजय पटेल के परिजनों के साथ मारपीट की और उसके पिता को बंधक बना लिया। सूचना पर पुलिस टीम अतरी गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने विरोध किया। तनाव के मद्देनजर मौके पर भारी संख्या में फोर्स तैनात है। इधर, पिता-पुत्र मौत मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी विवेचना में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक ने पड़री के दरोगा नसीम खां को निलंबित कर दिया।

पड़री थाना क्षेत्र के कपसौर गांव के पास बीते सोमवार को बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी थी। मंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान पिता दूधनाथ बिंद (57) की मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल पुत्र धर्मेंद्र का इलाज बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में हो रहा था। मंगलवार रात उसकी भी मौत हो गई।

पिता के बाद पुत्र धमेंद्र की मौत की सूचना से परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। बुधवार सुबह अतरी गांव से दर्जनों की संख्या में लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर स्कॉर्पियो मालिक संजय पटेल के घर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।

आरोप है कि संजय के परिजनों के साथ मारपीट भी की गई। उसके पिता सेवालाल पटेल को बंधक बनाने के बाद ट्रैक्टर पर बैठा कर उठा ले गए। घटना की सूचना परिवार वालों ने चुनार थाने को दी। चुनार पुलिस मौके पर पहुंची तो अतरी गांव के सामने पुलिस को गांव वालों ने रोक रखा है। मौके पर फोर्स तैनात है।
दरोगा पर गिरी गाज

इसे भी पढ़े   The Kerala Story पर Tharoor का एक और ट्वीट,'धर्मांतरण' का सबूत दो,1 करोड़ लो'

पड़री थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में पहले पिता फिर पुत्र की मौत के मामले में पड़री थाने में तैनात उप निरीक्षक नसीम खां पर गाज गिर गई। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी विवेचना में लापरवाही बरतने एवं पदीय दायित्वों के निर्वहन में विवेचक द्वारा लापरवाही बरतने के कारण नसीम खां पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि संबंधित थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकारी की भूमिका के संबंध में जांच कराई जा रही है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *