गोरखपुर में सपा नेता के घर से राइफल और रुपये चोरी

गोरखपुर में सपा नेता के घर से राइफल और रुपये चोरी

गोरखपुर। गोरखपुर में सपा नेता मार्कण्डेय यादव के घर में मंगलवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर सपा नेता की अलमारी में रखा 315 बोर का राइफल और 55 हजार रुपये चुरा ले गए। घटना के वक्त चोरों ने परिवार के लोगों के कमरे के बाहर कुंडी लगा कर बंद कर दिया। ताकि कोई बाहर न आ सके।

rajeshswari

घटना चौरीचौरा इलाके देवीपुर गांव की है। सूचना पर पहुंची पुलिस डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंच गई और मामले की पड़ताल कर रही है। बता दें कि सपा नेता मार्कण्डेय यादव अपने परिवार के साथ चौरीचौरा इलाके देवीपुर गांव में रहते हैं। वे किसी काम से घटना के वक्त शहर से बाहर गए थे।

घर में उनके पिता विश्वनाथ यादव, पत्नी और बच्चे थे। मंगलवार की रात चोर उनके घर में घुस गए। सबसे पहले चोरों ने सभी कमरों और सीढ़ी का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद चोर नेता के कमरे की अलमारी को तोड़ डाला। उनकी आलमारी में रखी लाइसेंसी राइफल और कैश चोरों ने उड़ा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़े   बांदा में मुस्लिम युवक ने किया नाबालिग का अपहरण,सूरत में बंधक बनाकर गैंगरेप,धर्मांतरण का दबाव डाला
Shiv murti

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *