पेड़ काटने पर कालोनीवासियों का गुस्सा फूटा

पेड़ काटने पर कालोनीवासियों का गुस्सा फूटा

वाराणसी (जनवार्ता) : आवास विकास फेस-1 के डोमरडीह बाबा मंदिर के पास वर्षों पुराना एक पेड़ बिना अनुमति काटे जाने से स्थानीय निवासियों में आक्रोश फैल गया। कुछ लोगों ने विभागीय अनुमति के बिना इस पेड़ को काट डाला, जिसके बाद कालोनीवासियों ने मौके पर पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। हालात बिगड़ते देख पेड़ काटने वाले लोग पेड़ का तना छोड़कर मौके से फरार हो गए।

rajeshswari

स्थानीय निवासी नंदन सिंह ने तत्काल विभागीय अधिकारियों को सूचित कर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि यह पेड़ कालोनी के लिए छाया और गर्मी से राहत का प्रमुख साधन था। नंदन ने कहा, “बिना अनुमति पेड़ काटना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि पर्यावरण के साथ खिलवाड़ भी है।”

कालोनीवासियों ने सरकार की वृक्षारोपण नीतियों पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि एक तरफ सरकार लाखों पौधे लगाने का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर ऑक्सीजन और स्वच्छ हवा देने वाले पुराने वृक्ष बेखौफ काटे जा रहे हैं। एक निवासी ने तंज कसते हुए कहा, “हम प्रकृति के साथ जैसा खेल खेल रहे हैं, वैसा ही प्रकृति बार-बार हमारे साथ कर रही है।”

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। विभागीय अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू करने का आश्वासन दिया है।

इसे भी पढ़े   काशी विश्वनाथ मंदिर में चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 को, जानें आरती और दर्शन का समय
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *