वीवीआईपी कार्यक्रम की तैयारियों का पुलिस आयुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण

वीवीआईपी कार्यक्रम की तैयारियों का पुलिस आयुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण

वाराणसी (जनवार्ता)। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रिजर्व पुलिस लाइन एवं नगर के विभिन्न प्रमुख स्थलों का निरीक्षण सोमवार को किया। जिसमें उन्होंने पुलिस लाइन मुख्य द्वार, परेड ग्राउण्ड एवं हेलीपैड का भ्रमण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की और उन्हें मानक के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

rajeshswari

जबकि पुलिस लाइन से चौकाघाट, धौसाबाद होते हुए ताज होटल व कचहरी चौराहा तक का स्थलीय जायजा लेकर यातायात प्रबंधन व सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया । उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था हर हाल में सुचारू रहे। जिससे आम नागरिकों के साथ-साथ एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को भी किसी प्रकार की बाधा न हो। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती एवं चौकसी बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए।


इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त (लाइन)  प्रमोद कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त (लाइन) वैभव बांगर, सहायक पुलिस आयुक्त (लाइन) ईशान सोनी व प्रतिसार निरीक्षक सहित सम्बन्धित अधिकारी शामिल रहे।

इसे भी पढ़े   ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का जिलाधिकारी ने किया मासिक निरीक्षण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *