डंपर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

डंपर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

वाराणसी (जनवार्ता): चोलापुर थाना क्षेत्र के पलहीपट्टी चौराहे पर रविवार को एक  दुखद सड़क हादसे में साइकिल सवार रंजीत राजभर (50 वर्ष) की जान चली गई। एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह हवा में कई फीट तक उछल गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

rajeshswari

मृतक बरईपुर थाना सिंधोरा का निवासी था। चौकी प्रभारी गोसाईपुर विपिन पांडे ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डंपर और इसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है, और मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।

इसे भी पढ़े   घर खरीदने से पहले सावधान! एक गलती से सपना बन सकता है बर्बादी का कारण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *