17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान

वाराणसी  (जनवार्ता): स्वस्थ महिला, स्वस्थ परिवार और सशक्त राष्ट्र की नींव को मजबूत करने के उद्देश्य से ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ का शुभारंभ 17 सितंबर 2025 को होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश से और मुख्यमंत्री लखनऊ से इस राष्ट्रीय अभियान का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें वाराणसी में 282 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, 55 ग्रामीण व शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, एक राजकीय चिकित्सालय और चार जिला चिकित्सालयों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।

rajeshswari

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देशानुसार यह अभियान अन्य विभागों के सहयोग से संचालित होगा। अभियान का उद्देश्य महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण पर ध्यान केंद्रित करते हुए रोगों की समय रहते पहचान, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। इस दौरान गैर-संचारी रोगों, एनीमिया, टीबी और सिकल सेल रोग की जांच व उपचार की व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। गर्भवती महिलाओं, बच्चों और किशोरियों के लिए प्रसवपूर्व देखभाल, टीकाकरण, पोषण, मासिक धर्म स्वच्छता और जीवनशैली जागरूकता पर विशेष जोर होगा।

अभियान के तहत पूरे पखवाड़े में रक्तदान शिविरों का भी आयोजन होगा। डॉ. चौधरी ने बताया कि रक्तदान जीवन रक्षक है और यह दुर्घटनाओं, शल्य चिकित्सा, कैंसर उपचार, थैलेसीमिया और सिकल सेल जैसी बीमारियों के प्रबंधन के लिए आवश्यक है।

राष्ट्रीय शुभारंभ का सीधा प्रसारण और वेबकास्ट राज्य, जिला, जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों तक किया जाएगा। स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से महिलाओं के लिए निवारक, संवर्धनात्मक और उपचारात्मक सेवाएं उपलब्ध होंगी। हेल्थ कियोस्क और स्टॉल्स के माध्यम से समुदाय को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

इसे भी पढ़े   दीनदयाल हॉस्पिटल कैंपस में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

यह अभियान ‘पोषण माह’ के साथ समन्वय में संचालित होगा, जिसका उद्देश्य वंचित समुदायों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और समाज को सशक्त बनाना है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *